Big NewsInternationalSports

WTC Final: Steve Smith को सताया इन 2 भारतीय गेंदबाजों का डर, बोले- ‘ऑस्‍ट्रेलिया के लिए हैं सबसे बड़ा खतरा’

नई दिल्‍ली, Steve Smith ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ ने आगामी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत के दो प्रमुख तेज गेंदबाजों मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज को सबसे बड़ा खतरा बताया है।

इंग्लिश परिस्थितियों में सीम और स्विंग प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच गुरुवार से लंदन के द ओवल में डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल खेला जाएगा। Steve Smith ने साथ ही कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया को बेहतर ढंग से खेलना होगा क्‍योंकि ड्यूक बॉल भारत को रास आती है।

Steve Smith ने क्‍या कहा
मैच की पूर्व संध्‍या पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्‍टीव स्मिथ ने कहा, ”भारत के पास अच्‍छे तेज गेंदबाज हैं। शमी और सिराज संभवत: उनके दो प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। उनकी शैली अच्‍छी है और ड्यूक बॉल उन्‍हें रास आती है। भारत के पास शानदार स्पिनर्स हैं, जो सभी परिस्थितियों में बेहतर गेंदबाजी करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उनके पास अच्‍छा गेंदबाजी आक्रमण है और हमें उनके खिलाफ हर हाल में अच्‍छा खेलना होगा।”

Steve Smith ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की
ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने कहा कि नेसर में प्‍लेइंग 11 में सीधे आने के लिए सभी क्‍वालीटी हैं। उन्‍होंने कहा, ”मुझे उस पर बहुत भरोसा है। माइकल नेसर शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी शैली बेहतरीन हैं और जब पिच सपाट होती है तो वो कुछ शानदार इनस्विंगर डालते हैं। अगर उन्‍हें मौका मिलता है तो वो बहुत अच्‍छा काम करेंगे।”

इस खिलाड़ी में काफी क्षमता
ऑस्‍ट्रेलिया ने 15 सदस्‍यीय टीम में स्‍कॉट बोलैंड को जगह मिली है। उन्‍हें बाहर खेलने का केवल एक मौका मिला और टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया के बाहर उन्‍हें पहले विकेट की तलाश है।

Steve Smith ने कहा, ”स्‍कॉट बोलैंड अच्‍छी लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। वो गेंद को स्विंग करा रहे हैं और उनकी शैली बेहतरीन हैं। मुझे कोई शक नहीं कि अगर उन्‍हें मौका मिला तो वो भारतीय बल्‍लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।”

Related Articles

Back to top button