डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एनसीआर का मौसम खुशगवार हो गया है। बीते दो दिनों से दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहे हैं और लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिन में ही अंधेरा छा गया है और रिमझिम बारिश हो रही है। इस कारण लोगों को काफी राहत मिली है।
मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया था। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा Delhi
बता दें, दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 15-17 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 18 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं।
