LifestyleTrending News

अंबानी ने बहू को दिया दुनिया का सबसे महंगा हार

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता को दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस गिफ्ट किया है। इस नेकलेस की कीमत 2-4 करोड़ नहीं बल्कि 450 करोड़ से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्लोका मेहता के पास जो नेकलेस है, वह दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस है।

श्लोका मेहता के पास 450 करोड़ का डायमंड नेकलेस है।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस नेकलेस में ऐसा क्या खास है। वास्तव में, इस हीरे के हार में दुनिया का सबसे बड़ा आंतरिक दोषरहित हीरा जड़ा हुआ है। जिसकी कीमत 450 करोड़ से ज्यादा है। इस नेकलेस को लेबनान के जौहरी मौवाड ने बनाया था। इसे L’Incomparable कहा जाता है और यह दुनिया के सबसे बड़े आंतरिक दोषरहित हीरे से जड़ा हुआ है।

दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस

आपको बता दें कि इस श्लोका हार में 91 और हीरे लगे हैं, जो 200 कैरेट से भी ज्यादा के हैं। ये डायमंड्स इस नेकलेस को बेहद यूनिक लुक देते हैं। श्लोका के नेकलेस डिजाइन को न तो कॉपी किया जा सकता है और न ही दोबारा डिजाइन किया जा सकता है। यानी ये अंबानी परिवार की एंटीक ज्वैलरी है।

Back to top button