BollywoodEntertainmentTrending News

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता-फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी।

प्रसिद्ध बॉलीवुड जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर बताया कि जाने-माने निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है।


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने निर्देशक सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस बाबत उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं जानता हूं कि मौत इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपने खास दोस्त सतीश कौशिक के बारे में जिंदा रहते हुए ऐसा लिखूंगा.’


45 साल की दोस्ती का अचानक अंत: अद्वितीय


आगे अनुपम खेर ने लिखा कि ’45 साल की दोस्ती का अचानक अंत हो गया. आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम शांति। आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने दोस्त अनुपम खेर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं होगी।

Back to top button