Big NewsCrime NewsNational

बहन के साथ खड़ी 12वीं की छात्रा पर युवकों ने फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह झुलसा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने 12वीं छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है। तेजाब हमले से छात्रा बुरी तरह झुलस गई है। घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है। पीड़ित छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। Delhi पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की की आपस में पहचान थी। लड़की बारहवीं की छात्रा है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और लड़की को लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। Delhi पुलिस का कहना है कि अस्पताल में पीड़िता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जा रही है। हालांकि, लड़की पर तेजाब फेंकने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है

Back to top button